तारानगर: तारानगर पुलिस ने आईपीएल मैच पर ₹1.01 करोड़ का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा, युवक गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर व 2 मोबाइल जब्त
बीकानेर रेंज आईजी व एसपी चूरू के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान में चूरू जिले के पुलिस थाना तारानगर की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए रात्रि को करणपुरा से सातमील सुनसान सडक़ पर कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन बुकी सट्टा खेल रहे एक युवक को 1,01,64,600 रुपये का ऑनलाईन सट्टा क हिसाब गिरफ्तार किया तथा स्विफ्ट डिजायर व 2 मोबाइल जब्त किया है।