परबत्ता: सम्राट चौधरी के सीएम बनने की खबर पर महद्दीपुर में जश्न, लोगों ने एक साथ मनाई होली-दिवाली
सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। परबत्ता वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां से सम्राट चौधरी ने वर्ष 2000 में राजद के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे।