लातेहार: बालिग पत्नी की जबरन दूसरी शादी रोकने और सुरक्षा की मांग को लेकर पति ने एसपी से लगाई गुहार
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी राजू लोहरा ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक लातेहार को आवेदन देकर अपनी बालिग पत्नी की इच्छा के विरुद्ध जबरन दूसरी शादी कराए जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की है।