सिकंदरा: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी बिरहाना पुल से गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा बीते 18 दिसंबर 2025 को अनुज कुमार उर्फ लल्लू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर सिकंदरा पुलिस ने वांछि