चंदला: ग्राम बंशिया में ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ का आयोजन, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
चंदला मंडल के अंतर्गत ग्राम बंशिया में ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ का आयोजन रविवार को दोपहर 2 बजे किया गया। इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित किया और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।