पटना ग्रामीण: पटना में विधायक श्याम रजक ने कहा, पप्पू यादव को 'लाफुआगिरी' के सिवा कुछ नहीं आता
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से बिहार की सियासत तेज हो गई है। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे विधायक श्याम रजक ने पूछा कि पप्पू यादव कौन है, मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव को लाफुआगिरी करने के सिवा कुछ भी नहीं आता है। मौके पर श्याम रजक ने कहा कि हम लोग नीट छात्रा को लेकर इतने दर्द में है कि उसे हम बायां भी नहीं कर सकते।