मुरैना नगर: छौंदा गांव में पुरानी रंजिश पर दिनदहाड़े चली गोली, मजदूर युवक घायल, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
मुरैना के छौंदा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े फायरिंग में मजदूर सूरज कुशवाह घायल हो गया।आरोपी गौरव तोमर साथियों संग आया और पैर में गोली मारकर फरार हो गया।गंभीर हालत में आजशाम जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया।पुलिस जांच में जुटी,गांव में दहशत का माहौल है।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।