जीरापुर: परोलिया हाईस्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षक सुरेश दांगी का किया गया सम्मान
जीरापुर के शासकीय हाई स्कूल,परोलिया में आज बुधवार के दोपहर 12:00 एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 एवं 9 की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके स्कूल आने-जाने की कठिनाइयों को दूर करना है।