जीरापुर: जीरापुर में पिता-पुत्री के रिश्ते की मिसाल, पिता की मौत के बाद बेटी ने दी मुखाग्नि, निभाई अंतिम संस्कार की रस्में
जीरापुर की फलोदी कॉलोनी में 55 वर्षीय रामचंद्र (रामु जमींदार) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में उनकी छोटी बेटी भावना ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचंद्र के परिवार में दो बेटियां है, भक्ति और भावना। भक्ति का विवाह हो चुका है, और छोटी बेटी भावना ही अपने पिता का हर सुख-दुख में सहारा बनी रही।