Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

उन्नाव में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे उन्नाव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व एवं प्रतिनिधि भानु मिश्रा के संयोजन में रामलीला मैदान से निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में हर हाथ में तिरंगा नजर आया और पूरा मार्ग “भारत माता की जय” एवं देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। युवाओं, महिलाओं और नगरवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और जोश दिखाई दिया। उन्नाव से न्यूज़ इंडिया 24 के जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।

Unnao, Unnao | Aug 14, 2026