देवघर: देवघर के भुरभुरा मोड़ पर बिजली के खंभे पर चढ़े मिस्त्री को करंट लगने से हुई मौत
देवघर के भुरभुरा मोड़ पर आज गुरुवार 2:30 बजे बिजली पोल पर चढ़कर बिजली मिस्त्री काम कर रहा था। इसी दरमियान बिजली चालू हो गया और करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। उनके परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह लोग बिजली ऑफिस में हो हंगामा करने लगे मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को वहां से हटाया गया। फिर मृतक के परिजन बैजनाथपुर मोड पर रोड को जामकर हो हंगामा करने लगे