बुरहानपुर जिले में लालबाग, शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले 24 घंटे में अलग, अलग मामलों में 5 लोगों की मौतें हुई है। लालबाग पुलिस के अनुसार रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। संभावना है कि ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। जबकि एक युवक ने परिवारिक कारणों से गलत कदम उठा लिया। उसी प्रकार एक नाबालिक किशोरी की भी संदिग्ध मौत हुई है।