सुल्तानगंज: सुल्तानगंज अपर रोड पर भीषण जाम, घंटों फंसे राहगीर; ट्रैक्टर व टोटो चालकों की मनमानी बनी बड़ी वजह
सुल्तानगंज स्थित एनएच-80 अपर रोड पर बुधवार को भीषण जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर घंटों अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जूझते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के एक हिस्से में मकान का मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर खड़ा कर कार्य किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं