तालबेहट: तरगुआ पेट्रोल पंप के पास एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तरगुआ पेट्रोल पंप के पास से एसडीएम भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ा है,जिसमें बताया जा रहा ट्रक में लकड़ी भरकर पीली पन्नी से ढककर ले जाया जा रहा था, वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है,और उक्त मामले में वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।