अधौरा: जिले में प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कुल 968 शिक्षकों का चयन हुआ
Adhaura, Kaimur | May 19, 2025 जिले में प्राथमिक मध्य उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुल 968 शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें अधौरा प्रखंड के शिक्षकों का भी ऑनलाइन योगदान कराया गया। आज सोमवार को 2 बजे शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के लिए 354 मध्य विद्यालय के लिए 260 उच्च विद्यालयों के लिए 203 और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 151 शिक्षक चयनित हुए हैं।