कुम्भराज: नई तहसील के पास बोलोरो कार में भोपाल का युवक बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने कार और अवैध शराब जप्त कर किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Jul 2, 2026 कुंभराज में नई तहसील के पास बोलोरो कसर में अवैध शराब बेच रहे एक भोपाल के युवक को पकड़ा है। 2 जुलाई को दर्ज मामले में थाना प्रभारी ने कहा, मुखबिर सूचना पर बीती रोज कार्यवाही की 3 पेटियों में ₹7000 के देसी प्लेन और देसी मसाला शराब के 85 क्वार्टर मिले है। सफेद रंग की बोलेरो कार जप्त की है। करोद रोड भोपाल निवासी अंशु पुत्र सर्जन गुर्जर को गिरफ्तार किया है।