गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र से लड़की का अपहरण कर दुष्कन करने वाले आरोपी व शरण देने वाले आरोपी के जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले और शरण देने वाले आरोपी के जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, आरोपी कलीम अंसारी और शरण देने वाले आरोपी के जीजा हामिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी लड़की को शादी करने का बोलकर अपने जीजा के घर भोपाल में ले जाकर दुष्कर्म किया था।