मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड के सभी थानों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मगध प्रमंडल, गया के निर्देश पर शनिवार को 2 बजे से शाम 5 बजे तक मखदुमपुर प्रखंड के सभी थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अपराध नियंत्रण में जनसहयोग प्राप्त करना था।