चंदौसी: चंदौसी में काशीराम आवास का जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया निरीक्षण, अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
चंदौसी में कांशीराम आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण शनिवार शाम 6:30 बजे के करीब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कॉलोनी में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से ना रहे अगर कोई रहता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।