लंभुआ: चांदा में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया
सुल्तानपुर जिले के चांदा कस्बे में शनिवार और रविवार को आयोजित दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का सोमवार की भोर लगभग 4 बजे भव्य समापन हुआ। पूरे कस्बे में दो दिनों तक श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कस्बे के विभिन्न स्थलों पर करीब 25 विशाल पंडाल सजाए गए, जिनमें तकनीक से तैयार स्वचालित मूर्तियों वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्