लंभुआ: लम्भुआ तहसील के औझी गांव में जन्माष्टमी के तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
सुलतानपुर लम्भुआ तहसील क्षेत्र के औझी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन लगातार धूमधाम से जारी है। तीसरे दिन सोमवार को गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। मंदिर परिसर और भंडारे स्थल पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।