लंभुआ: संसारीपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, दिलावलपुर की टीम बनी विजेता व संसारीपुर की टीम रही दूसरे स्थान पर
लम्भुआ तहसील के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के संसारीपुर ग्राम सभा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एडवोकेट विमलेश कुमार और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी और पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी नवनीत यादव ने किया। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव शिव प्रकाश जायसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।