लंभुआ: चांदा क्षेत्र के कोइरीपुर में चेहल्लुम का जुलूस निकला, अखाड़ों व ढोल वालों को किया गया पुरस्कृत
सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में सोमवार को शाम 5 बजे कस्बा कोइरीपुर में चेहल्लुम का जुलुस निकला । मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने इस जुलूस में शरीक होकर हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। यह जुलूस कोइरीपुर स्थित मस्जिद से प्रारंभ होकर कस्बे के चौक तक पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में अलम थे और "या हुसैन", "या अब्बास" की सदाएं गूंज रही थीं