गिरिडीह: मारपीट मामले में सरिया पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए, कोर्ट में पेशी के बाद दोनों जेल भेजे गए
जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले के दो वारंटी को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को 12 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया की मारपीट मामले के आरोपी सरिया के दुर्गी गांव निवासी मितलाल यादव और हरिहर यादव को पुलिस ने इसके गांव से ही गिरफ्तार किया।