कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन में करीब 200 साल पुराने उप ज्योर्तिलिंग नागेश्वर महादेव मंदिर में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का करीब 108 फीट ऊंचा मुख्य गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मंदिर के सेवादार की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। साथ ही मंदिर के गर्भगृह को नुकसान हुआ। #kurukshetravoice