बहराइच: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर 3 और 4 जून को टीजीटी की लिखित परीक्षा होगी
जनपद बहराइच में तीन और चार जून को दो पालियों में जिले की सात परीक्षा केन्द्रो पर टीजीटी की लिखित परीक्षाएं संपन्न होगी। इसको लेकर डीएम ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। जबकि अपर जिला मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप गई है। यह जानकारी डीआईओ की ओर से रविवार शाम को दी गई है।