तुलसीपुर: थाना को०जरवा पुलिस टीम ने एक झोले में 28 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
18 जनवरी शनिवार शाम 6 बजे थाना को0 जरवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चन्दन कुमार गौतम निवासी चरंगहिया थाना तुलसीपुर, राजू निवासी चरंगहिया थाना तुलसीपुर के कब्जे से क्रमशः एक झोले में 13.650 ली0 व एक झोले मे 14.350 ली0 कच्ची शराब नाजायज बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।