बारां: 1 मार्च से चल रहा राशन डीलरों का आंदोलन डीएसओ की वार्ता के बाद स्थगित, 11 में से 8 मांगों पर बनी सहमति
Baran, Baran | Mar 17, 2026 राशन डीलर संघर्ष समिति द्वारा जिलाध्यक्ष योगेश गौड व आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक गजेंद्र सुमन के नेतृत्व में सोमवार को डीएसओ से वार्ता हुई। वार्ता में एक मार्च से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चला आ रहा आंदोलन स्थानीय स्तर की 8 मांगों पर लिखित समझौते व 3 मांगे राज्य स्तर की होने के कारण प्रदेश स्तर पर वार्ता के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया।