गुण्डरदेही: भाजपा मंडल गुंडरदेही की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही द्वारा शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनसंपर्क बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी , दाऊ नेम सिंह जी एवं यशवंत जैन की भाभी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।