तिलौथू: अमझोर थाना अंतर्गत सोन डिला से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अमझोर थाना की पुलिस ने सोन डिला से एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान सरैया गांव के मोइनुद्दीन इदरीसी के पुत्र मुस्तकीम इदरीसी के रूप में हुई है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।