तिलौथू: अवैध संबंध के आरोप में सोनौरा गांव में दो पक्ष में हुई मारपीट तीन लोग हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
महिला पर अवैध संबंध लगाने के आरोप में दो पक्ष में मारपीट हो गई है इस मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें तिलौथू के पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में दोनों पक्ष के द्वारा तिलौथू थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।