मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में हुए मनीष राय हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में राजद का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिल