घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में बीडीओ ने एलएस, सेक्टर लीडर और सेविका के साथ की बैठक
Ghaghra, Gumla | Dec 4, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में महिला सुपरवाइजर, सेक्टर लीडर और आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने सर्वप्रथम पोषण ट्रैकर में लाभुकों का आधार वेरीफिकेशन 100 प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया।