गोगरी: सावन की पहली सोमवारी पर गोगरी शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर गोगरी प्रखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार की अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों