मेसकौर: एसएच-103 पर ओवरलोड वाहन दे रहे मौत को दावत, जिम्मेदार बेखबर हैं
Meskaur, Nawada | Jun 27, 2026 मेसकौर: राजकीय राजमार्ग (एसएच-103) पर यातायात नियमों की लगातार अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सीतामढ़ी, मेसकौर चौक सहित कई स्थानों पर ऑटो, टेंपो और छोटे यात्री वाहन क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां लेकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। हालत यह है कि वाहन के अंदर जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को छत पर बैठाकर सफर कराया जा रहा है।