दरभंगा: बकरीद को लेकर में हाई अलर्ट, एसपी-डीएम ने किया फ्लैग मार्च, 450 संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और CCTV से निगरानी
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में एसपी जगुनाथ रेड्डी और डीएम कौशल कुमार स्वयं सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च करते नजर आए। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में करीब 450 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।