जसवंतनगर: राम जानकी विद्या मंदिर की छात्रा उन्नति ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई, सम्मान समारोह में शिक्षकों ने दी बधाई
राम जानकी विद्या मंदिर की छात्रा उन्नति शाक्य का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जारी प्रथम सूची में उन्नति का नाम आने पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक उर्फ राम जी शुक्ला ने छात्रा को सम्मानित किया।