आंवला: आंवला के डरुआपुर में आग से 28 बीघा गेहूं राख, किसानों की फसल जली, लेखपाल ने भेजी रिपोर्ट
Aonla, Bareilly | Apr 16, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के डरुआपुर गांव में गुरुवार को सुबह नौ बजे किसानों ने बताया कि बीते रोज जंगल में लगी आग से किसानों की 28 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान परेशान हैं। किसानों ने हल्का लेखपाल को सूचना दी, जिसके बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।