नगर परिषद मुंगावली में नल टैक्स और समेकित/संपत्ति कर वसूली के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर प्रतिदिन सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ ने शुक्रवार को शाम चार बजे बताया कि वसूली दल घर–घर जाकर रसीदें चेक कर रहे हैं। टैक्स जमा न होने पर नल कनेक्शन काटे जाएंगे और बकायादारों को दोबारा कनेक्शन नहीं मिलेगा।