अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने पर कंधों पर नए पद के स्टार लगाकर किया उत्साहवर्धन
वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक में नियुक्त उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा माती पुलिस कार्यालय में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते उत्साहवर्धन किया गया।