कटंगी: गर्मी में पेयजल संकट गहराया, नगर परिषद ने सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति घटाई
क्षेत्र में एक पखवाड़े से गर्मी कहर बनकर पड़ रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप की वजह से दोपहर में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की सड़के सूनसान दिखाई देती है। गर्मी के मौसम ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान लगातार बढ़ने से जलस्रोत सूख रहे हैं और जलाशयों में पानी का स्तर तेजी से गिर रहा है। ऐसे हालात में नगर परिषद ने पेयजल आपूर्ति घटा दी