नारायणपुर: तनाव में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
दौनिया टोला निवासी निरंजन राम मानसिक तनाव में आकर धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।