सिंगाजी रेंज के जंगल में गुरुवार को करीब 4 वर्षीय मादा तेंदुए का डिकंपोज शव मिला है। यह शव सिंगाजी मंदिर से महज 2 किमी दूर नाले किनारे पड़ा था। शव व घटनास्थल को सुरक्षित रखने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राथमिक जांच में तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित है। इसलिए स्वभाविक मौत की आशंका है।