मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हायपुर गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा तथा 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए शुक्रवार को लगभग 7 बजे बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।