भादरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल कार सवार युवक की हुई मौत
भादरा क्षेत्र के करणपुरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिकरोड़ी निवासी सुरेन्द्र कुमार जाट (27) की मौत हो गई। वह सैन्ट्रो कार से करणपुरा जा रहा था। हादसे में गंभीर घायल होने पर उसे राजकीय चिकित्सालय भादरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।