रोहतास: मां तुतला भवानी गेट के पास तेज रफ्तार हाईवा पलटी, बड़ा हादसा टला
Rohtas, Rohtas | Apr 14, 2026 तिलौथू- रोहतास मुख पथ पर मंगलवार की सुबह तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के स्थित माँ तुतला भवानी गेट के पास करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलौथू की ओर से आ रही गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा, सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं