बंशीधरनगर (नगर उंटारी): सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोर की मौत, डॉक्टरों की अपील—झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं मरीज
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी सलीम अंसारी को मंगलवार सुबह सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के