तालबेहट: पूराकला थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पास्को एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पूरा कला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पुलिस ने बताया स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा संख्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।