कासगंज: महेशपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार ससुर-बहु को मारी टक्कर, हादसे में ससुर की मौत, बहु घायल
अमापुर कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गांव पर तेज रफ़्तार लकड़ी से भरे ट्रेक्टर ने बाइक सवार ससुर और बहु को टक्कर मारदी। हादसे में ससुर वैदराम की मौत हो गई। और पुत्र बधु अनामिका घायल हो गई। वैदराम डेंगरी गांव से अपनी पुत्रबधु अनामिका को होमगार्ड कि परीक्षा दिलाने हाथरस जा रहे थे।