ललितपुर: शहर के मोहल्ला तालाबपुरा से पांच भैंसें चोरी होने के मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में जुटी
तालाबपुरा से एक पशुपालक की पांच भैंसें चोरी होने के मामले में पीड़ित ने कोतवाली पर इसके संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।साथ ही पीड़ित पक्ष द्वारा भैंसे चोरी करने के आरोप में कुछ संदिग्धों की भी गिरफ्तारी कराई गई थी। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जनपद में अन्य जगहों से चोरी हुई भैंसों के मामले को उक्त संदिग्धो से जोड़कर देखते हुए मामले की जांच की जा रही है।